लाइव न्यूज़ :

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, उत्तरी भारत में ठंड का सितम जारी, इन शहरों में शून्य पर दृश्यता

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 9, 2023 10:43 IST

उत्तर भारत गंभीर शीत लहर की स्थिति से जूझ रहा है। इस बीच उत्तरी भारत के कुछ शहरों में दृश्यता में बड़ी गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत में लगातार पांचवें दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा।पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। कोहरे की परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है।

नई दिल्ली: उत्तर भारत में लगातार पांचवें दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। रिकॉर्ड कम तापमान और खराब दृश्यता ने शहरों में जीवन को अपंग कर दिया है, संचार को प्रभावित किया है और स्कूलों को ब्रेक बढ़ाने के लिए मजबूर किया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। 

चंडीगढ़, आगरा में दृश्यता ने शून्य को छुआ

आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे पंजाब का भटिंडा -0 मीटर, अमृतसर और पटियाला 25-25 मीटर, हरियाणा का अंबाला, भिवानी -25-25 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग और रिज) -25, पालम -50; यूपी का आगरा-0, वाराणसी, (बाबतपुर), फुर्सतगंज-25, मेरठ, लखनऊ व बहराइच-50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने ये भी बताया कि आज सुबह 8:30 बजे बिहार के भागलपुर-25 मीटर, सुपौल और पटना-50-50 मीटर और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के गंगानगर-25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। सैटेलाइट इमेजरी और उपलब्ध दृश्यता डेटा के अनुसार, कोहरे की परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 'बहुत घना कोहरा' तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच, 51 से 200 मीटर के बीच 'घना', 201 से 500 मीटर के बीच 'मध्यम' और 501 से 1,000 मीटर के बीच 'उथला' होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए "ऑरेंज" अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि घना कोहरा, ठंड के दिन और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के लिए कोई राहत नहीं

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार तक ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम था।

टॅग्स :कोहरादिल्लीउत्तर प्रदेशहरियाणापंजाबलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'