लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ किया जारी, कुछ इलाकों में ‘‘भीषण बारिश’’ का अनुमान

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में ‘‘भारी’’ से ‘‘बेहद भारी’’ बारिश का अनुमान लगाया है।

विभाग ने एक परामर्श में निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और कुछ छोटे पौधों के उखड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।

आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के अवशेष और पश्चिमी विक्षोभ के सम्पर्क के कारण ‘‘ कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है।’’

गौरतलब है कि 15 मिमी से कम बारिश को ‘हल्की’, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच को ‘मध्यम’, 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच ‘भारी’, 115.5 मिमी से 204.4 मिमी के भी ‘बेहद भारी’ श्रेणी में माना जाता है। 204.4 मिमी से अधिक बारिश को ‘बेहद भारी बारिश’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को बारिश के थोड़ा कम होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में 1.8 मिमी बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, पिछले चार साल में मई में दर्ज किया गया यह सबसे कम अधिकतम तापमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज की गयी।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल