लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की जारी की चेतावनी, देखें राज्यवार सूची

By अनिल शर्मा | Updated: July 8, 2023 09:02 IST

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार और रविवार देश के कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

Weather: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि शनिवार और रविवार देश के कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। इसमें गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।वहीं बिहार में 9 से 11 जुलाई और झारखंड में 8-11 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी:

पश्चिम भारत: अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में हल्की/मध्यम व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है। 08 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत: अगले 4-5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 08 और 09 तारीख को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 08 जुलाई को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना; 08 तारीख को गंगीय पश्चिम बंगाल; 09-11 को बिहार में तो झारखंड 11 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

मध्य और दक्षिण भारत: 08 जुलाई को इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।

 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागउत्तर प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज