लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास ने भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन बनाने का दावा किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:36 IST

Open in App

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने भारत के पहले स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन को विकसित करने का दावा किया है जिसका उपयोग न केवल सपाट सड़कों पर बल्कि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी किया जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ‘नियोबोल्ट’ नाम के इस उपकरण की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह एक बार चार्ज होने पर 25 किलोमीटर तक चल सकता है। इससे व्हीलचेयर पर चलने वालों को सामान्य कारों, ऑटोरिक्शा या ‘मोडिफाइड’ स्कूटरों की तुलना में आवाजाही का सुगम, सुरक्षित और किफायती साधन उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि नियोबोल्ट लीथियम आयन बैटरी से संचालित होगा। वैज्ञानिकों के दल के अनुसार भारत हर साल देश में बिकने वाले कुल तीन लाख व्हीलचेयर में से ढाई लाख का आयात करता है। इस तरह की विशेषता वाले उत्पाद केवल वैश्विक बाजार में उपलब्ध हैं और आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित वाहन की तुलना में तीन से पांच गुना अधिक महंगे हैं। इस व्हीलचेयर को आईआईटी मद्रास के पुनर्वास अनुसंधान और उपकरण विकास केंद्र ने तैयार है, वहीं इसका व्यावसायीकरण स्टार्ट-अप ‘नियो मोशन’ के माध्यम से किया गया है। आईआईटी मद्रास में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत सुजाता श्रीनिवासन ने कहा कि यह व्हीलचेयर वाहन लोगों को 55,000 रुपये की अनुमानित कीमत पर उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर