लाइव न्यूज़ :

जेएनयू की बिगड़ती स्थिति के कारण वहां के शिक्षकों को भर्ती करने से आईआईटी दिल्ली का इनकार

By भाषा | Updated: January 19, 2020 06:56 IST

इस हफ्ते कथित रूप से आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव की तरफ से भेजा एक ईमेल वायरल हुआ था, जिसमें संस्थान के डीन से जेएनयू के शिक्षकों को भर्ती करने की सलाह दी गई थी।

Open in App

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने शनिवार को इस बात से इनकार किया कि उसने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शिक्षकों को भर्ती करने के लिए उनसे संपर्क किया है। गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शनों के चलते जेएनयू में स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस हफ्ते कथित रूप से आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव की तरफ से भेजा एक ईमेल वायरल हुआ था, जिसमें संस्थान के डीन से जेएनयू के शिक्षकों को भर्ती करने की सलाह दी गई थी।

राव ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘ऐसी खबर चल रही है कि आईआईटी दिल्ली जेएनयू के शिक्षकों की भर्ती करना चाहता है। यह कथन एक ई-मेल पर आधारित है, जिसे कथित रूप से मैंने विभागाध्यक्षों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भेजा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कोई भी समझदार व्यक्ति जानता है कि जेएनयू और आईआईटी दिल्ली के शोध में बहुत कम समानता है। ऐसे में आईआईटी द्वारा जेएनयू के शिक्षकों की भर्ती की खबर सच्चाई से बहुत दूर है और तथ्यों को गलत तरीके से देखने की प्रवृत्ति है।’’

राव द्वारा कथित रूप से 19 दिसंबर को भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, ‘‘जेएनयू के वरिष्ठ शिक्षकों ने विश्वविद्यालय में खराब होती स्थिति के मद्देनजर आईआईटी दिल्ली से जुड़ने की इच्छा जताई है।” इस ईमेल में कहा गया है, “यह शर्मनाक होगा, अगर हम बेहतर प्रतिभाओं को किसी कारण या केवल पूर्वाग्रह की वजह से खो दें।’’ आईआईटी दिल्ली ने कथित ई-मेल का खंडन करने के लिए शनिवार को आधिकारिक बयान भी जारी किया।

बयान में कहा गया, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि आईआईटी दिल्ली ने देश के ‘किसी खास’ शिक्षण संस्थान के शिक्षकों से कभी नहीं संपर्क किया। सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सार्वजनिक विज्ञापन प्रक्रिया के जरिये होती है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष