लाइव न्यूज़ :

ढाका और हैदराबाद में मीट के साथ आईआईएमसी एलुम्नाई मीट कनेक्शन्स 2019 का समापन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2019 15:15 IST

ढाका से पहले हैदराबाद में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना चैप्टर का कनेक्शन्स मीट आयोजित हुआ जिसमें माधवी नायडू को चैप्टर का नया अध्यक्ष, विवेक को महासचिव, शांतिस्वरूप सामंतरे को कोषाध्यक्ष और निशा सिंह को संगठन सचिव चुना गया.

Open in App

आईआईएमसी एलुम्नाई एसोसिएशन के सालाना मीट कनेक्शन्स 2019 का पिछले दो महीने से चल रहा सिलसिला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एलुम्नाई मीट के साथ पूरा हो गया. दिल्ली में 17 फरवरी को शुरू कनेक्शन्स मीट के तहत देश-विदेश के 21 शहरों में इस साल मिलन समारोह आयोजित हुआ. भारतीय जनसंचार संस्थान के एलुम्नाई एसोसिएशन का भारत के अंदर हैदराबाद और विदेश में ढाका आखिरी मीट था. इस साल दिल्ली के अलावा मुंबई, ढेंकनाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, लखनऊ, रायपुर, जयपुर, सिंगापुर, पटना, अहमदाबाद, गौहाटी, दुबई, भोपाल, बेंगलुरू, कोच्चि, आइजोल, रांची और कोलकाता में भी एलुम्नाई मीट का आयोजन हुआ.

ढाका में मीट के तहत नेशनल प्रेस क्लब और ढाका क्लब में दो आयोजन रखे गए थे. ढाका क्लब में आयोजित कनेक्शन्स मीट को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास, बांग्लादेश के शिपिंग राज्य मंत्री खालिद महमूद चौधरी, ईमका के बांग्लादेश अध्यक्ष इहसानुल करीम, ईमका अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, बांग्लादेश के उपाध्यक्ष अजीजउल इस्लाम भुइयां, महासचिव जाहिद नेवाज खान, संयुक्त महासचिव अंगुर मोंटी ने भी संबोधित किया. समारोह को संबोधित करते हुए भारत और बांग्लादेश के गहरे संबंध की चर्चा हुई और ईमका के जरिए इस संबंध को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

ढाका से पहले हैदराबाद में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना चैप्टर का कनेक्शन्स मीट आयोजित हुआ जिसमें माधवी नायडू को चैप्टर का नया अध्यक्ष, विवेक को महासचिव, शांतिस्वरूप सामंतरे को कोषाध्यक्ष और निशा सिंह को संगठन सचिव चुना गया. मीट को वरिष्ठ पत्रकार शारदा लाहंगीर, अंशुल शुक्ला, सीनियर एलुम्नाई राजेश परिदा, चेतन मल्लिक, ज्योति प्रकाश महापात्रा, राष्ट्रीय संगठन सचिव रीतेश वर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य प्रभात उपाध्याय, शिरीश चंद्र सिंह, कर्नाटक के संगठन सचिव चैतन्य कृष्णराजू ने भी संबोधित किया.

 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?