लाइव न्यूज़ :

यदि आपके पास आधार नंबर है तो इस तरह आसानी से बनाएं पैन कार्ड, फार्म भरने की नहीं होगी जरूरत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 7, 2020 09:28 IST

बजट-2020 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्सपेयर्स के आधार बेस्ड वेरिफिकेशन की भी शुरु आत की जा रही है. टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए जल्द ही एक सिस्टम लांच किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देइनकम टैक्स कानून के मुताबिक किसी व्यक्ति को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय अपने आधार नंबर का उल्लेख करना जरूरी है. 31 मार्च 2020 तक पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य है.

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन) से जुड़ी एक नई व्यवस्था का ऐलान किया. इसके तहत यदि आपके पास आधार नंबर है तो पैन प्राप्त करना चुटकियों का काम होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि आधार के आधार पर तत्काल पैन के ऑनलाइन आवंटन को लेकर जल्द ही व्यवस्था शुरू की जाएगी.

इसके लिए कोई आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी. बजट-2020 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्सपेयर्स के आधार बेस्ड वेरिफिकेशन की भी शुरु आत की जा रही है. टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए जल्द ही एक सिस्टम लांच किया जाएगा. आधार के जरिए त्वरित ऑनलाइन पैन आवंटन किया जाएगा. इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी.

इनकम टैक्स कानून के मुताबिक किसी व्यक्ति को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय अपने आधार नंबर का उल्लेख करना जरूरी है. 31 मार्च 2020 तक पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य है. इनकम टैक्स फाइलिंग के अलावा पैन कार्ड की आवश्यकता बैंक अकाउंट खोलने और वित्तीय लेनदेन आदि के लिए आवश्यक है. पैन 10 कैरेक्टर (अल्फा-न्यूमैरिक) वाली पहचान संख्या है, जो इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है.  

टॅग्स :लोकमत समाचारबजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणपैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज