लाइव न्यूज़ :

हम अनुसंधान आगे नहीं बढ़ाएंगे तो पिछड़ जाएंगे : योगी आदित्‍यनाथ

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:13 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि अनुसंधान ही संभावनाओं के द्वार खोलता है और अनुसंधान आगे नहीं बढ़ाने से हम पिछड़ सकते हैं।

यहां आयोजित एक समारोह में मुख्‍यमंत्री योगी ने लोकसेवा आयोग से चयनित 1200 विशेषज्ञ चिकित्‍सकों में से 310 विशेषज्ञ चिकित्‍सकों को प्रथम चरण में नियुक्ति पत्र प्रदान किए और 15 बीएसएल-दो प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि '' यदि हम अनुसंधान आगे नहीं बढ़ाएंगे तो पिछड़ जाएंगे क्योंकि अनुसंधान ही ढेर सारी संभावनाओं को आगे बढ़ता है। मैं आप लोगों से शोध को भी आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं।''

योगी ने कहा कि '' मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं जिनके नेतृत्‍व में आज उत्‍तर प्रदेश चिकित्सा के केन्द्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।''

उन्‍होंने नवनियुक्‍त चिकित्‍सकों को बधाई दी। इस मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जयप्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह