लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने पर आप स्कूल, अस्पताल बनाएगी, मुफत तीर्थयात्रा योजना लागू करेगी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:32 IST

Open in App

देहरादून, 21 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह प्रदेश के अच्छे भविष्य के लिए स्कूल और अस्पताल बनवाएगी तथा विभिन्न समुदाय के लोगों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा योजना शुरू करेगी ।

प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ' मैं कह रहा हूं कि मैं आपके स्कूल अच्छे कर दूंगा । मैं आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा । आपके बच्चों के लिए नौकरी का इंतजाम कर दूंगा । आपके परिवार के लिए अस्पताल बना दूंगा ।'

उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी को छोड़कर ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो अच्छी शिक्षा के लिए बात करे ।

केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त तीर्थयात्रा योजना के तहत, हिंदुओं को अयोध्या, मुसलमानों को अजमेर शरीफ और सिखों को करतारपुर सहिब की यात्रा कराई जाएगी ।

उन्होंने कहा, 'दिल्ली में हमारी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना है जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को हम मुफत में तीर्थयात्रा कराते हैं जिसमें उन्हें आराम से एसी ट्रेनों में ले जाया जाता है और एसी होटलों में रूकवाया जाता है । उनका आना जाना, रहना और खानापीना सब मुफ्त होता है।'

उन्होंने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णों देवी, द्वारिकाधीश, रामेश्वरम तथा पुरी सहित देश भर के 12 तीर्थस्थानों की यात्रा इसमें शामिल है । केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के 36000 नागरिक अब तक इस योजना का लाभ ले चुके हैं ।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कुछ दिन पहले जब वह अयोध्या गए और वहां रामलला के दर्शन किए तो उनके मन में भाव आया कि भगवान उन्हें इतनी सामर्थ्य दे कि वह देश के हर व्यक्ति को अयोध्या और रामलला के दर्शन करा सकें । उन्होंने दिल्ली लौटने के बाद अयोध्या को तीर्थस्थानों की सूची में शामिल करवाया ।

उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के नागरिकों को लेकर अयोध्या के लिए पहली ट्रेन तीन दिसंबर को चलेगी ।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में ऑटोरिक्शा चालकों के साथ भी बैठक की और उनसे वादा किया कि आप के सत्ता में आने पर उनकी समस्याओं का भी वैसे ही समाधान किया जाएगा जैसे उन्होंने दिल्ली में किया है ।

उन्होंने कहा,' मैं आपके भाई की तरह काम करूंगा । आपकी समस्याएं अब मेरी जिम्मेदारी हैं ।'

केजरीवाल ने कहा कि​ दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालक आप (आम आदमी पार्टी) के बडे फैन हैं और उसकी जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल अपने हर उत्तराखंड दौरे में जनता के लिए घोषणाएं कर रहे हैं । उन्होंने अपने पिछले दौरों में किसानों के लिए मुफ्त बिजली, हर परिवार के लिए 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह