लाइव न्यूज़ :

'अगर चमत्कार होते हैं, तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा', धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2023 22:57 IST

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चमत्कार समाज में पिछड़ापन लाते हैं, इनसे बचना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- चमत्कार होंगे तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगाबोले - अगर प्रकृति के विपरीत जाकर कोई काम करोगे, तो उसे तो भोगना ही पड़ेगाउन्होंने कहा- लोगों को सिद्धियां मिलती हैं, रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध भी इसके उदाहरण हैं

रायपुर: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवाद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कूद पड़े हैं। रविवार को मुख्यमंत्री ने इस विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ समाप्त होने वाला है, यदि चमत्कार है तो बचा लो। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चमत्कार समाज में पिछड़ापन लाते हैं, इनसे बचना चाहिए।

सीएम ने कहा- चमत्कार होंगे तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा

उन्होंने आगे कहा कि जोशीमठ समाप्त हो रहा है, चमत्कार होंगे तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा। सीएम ने कहा कि अगर प्रकृति के विपरीत जाकर कोई काम करोगे, तो उसे तो भोगना ही पड़ेगा। हमें इस नियम का पालन करना चाहिए, सत्य के मार्ग में चलना चाहिए। यह हमारे संत महात्मा लगातार बोलते आ रहे हैं।

सीएम ने लोगों को सिद्धियां मिलने की कही बात

उन्होंने कहा कि लोगों को सिद्धियां मिलती हैं। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध भी इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धियों से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। ये जादूगरों का काम है। ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री के घर वापसी की मुहिम पर किया सवाल

बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रायपुर में हो रहे कार्यक्रम को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से घर वापसी और धर्मांतरण की बात करते हुए एक बाबा रायपुर में दिखाई दे रहे हैं। सीएम ने यहां पूछा कि अगर किसी मुसलमान या ईसाई की घर वापसी कराई जा रही है तो उसे किस वर्ण में रखा जा रहा है? उनकी शादी किस वर्ण में होगी?    

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी