लाइव न्यूज़ :

अगर पड़ोसी मुल्क ने घुसपैठ कराना बंद नहीं की तो ऐसी कार्रवाई जारी रहेगीः सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 20:39 IST

पूर्वी लद्दाख में श्योक नदी पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिंचेन पुल के उद्घटान समारोह में रक्षा मंत्री सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद लद्दाख क्षेत्र के सिर्फ दोस्त बनेंगे और दुश्मनों के लिए कोई गुंजाइश नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की अखंडता को अस्थिर और कमजोर करने तथा संकट में डालने की कोशिशें की गयी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें ‘मुंहतोड़ जवाब’ दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना ने घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया है और अगर पड़ोसी मुल्क ने घुसपैठ कराना बंद नहीं की तो ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पूर्वी लद्दाख में श्योक नदी पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिंचेन पुल के उद्घटान समारोह में रक्षा मंत्री सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद लद्दाख क्षेत्र के सिर्फ दोस्त बनेंगे और दुश्मनों के लिए कोई गुंजाइश नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा पड़ोसी पाकिस्तान... हमारे सशस्त्र बल कभी भी पाकिस्तानी पक्ष पर हमलावर नहीं हुए हैं। हमने कभी भी पहली गोली नहीं चलाई है।’’

सिंह ने कहा कि लेकिन दूसरी ओर से आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर भारत की अखंडता को अस्थिर और कमजोर करने तथा संकट में डालने की कोशिशें की गयी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें ‘मुंहतोड़ जवाब’ दिया है।

गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा था कि जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अकारण संघर्षविराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने तीन आतंकी अड्डों को नष्ट कर दिया है। सिंह ने कहा, ‘‘ अगर वे घुसपैठ कराना बंद नहीं करते हैं, तो हमारे सशस्त्र बल उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना जारी रखेंगे जबतक वे (पाकिस्तान) ऐसी गतिविधियों को बंद नहीं करते हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि देश में सबसे ऊंचाई पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिंचेन पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है। यह पुल दुर्बुक और दौलत बेग ओडली के बीच बनाया गया है जो चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा से करीब 45 किलोमीटर दूर है।

इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कर्नल चेवांग रिंचेन भारतीय सेना के अधिकारी थे और वह लद्दाख के रहने वाले थे। सिंह ने पुल का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ मैं डीबीओ जाने वाली सड़क पर सामरिक दृष्टि से अहम पुल 15 महीने के अंदर बनाने के लिए बीआरओ को बधाई देता हूं।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारराजनाथ सिंहजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम