लाइव न्यूज़ :

अगर EVM की मदद भाजपा को न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीतेंगे, कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लगाः दिग्विजय

By भाषा | Updated: February 13, 2020 19:52 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘ इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिन्दू-मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपहले तो सब्सिडी खत्म कर दी फिर लोगों से कहा कि तुम भी सब्सिडी वापस कर दो।अब सब खत्म करने के बाद जबकि गैस के भाव अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में घट रहे हैं तो इन्होंने बढ़ा दिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा हर बात में हिन्दू-मुसलमान का भेद कर देती है इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों ने उसके खिलाफ नाराजगी प्रकट की है और कांग्रेस का पूरा वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मदद नहीं मिले तो वह किसी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘ इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिन्दू-मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।’’

हाल ही में कुछ प्रदेशों में भाजपा की पराजय के सवाल पर सिंह ने कहा, ‘‘अगर ईवीएम की मदद इनको न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीत रहे ये लोग।’’ केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो सब्सिडी खत्म कर दी फिर लोगों से कहा कि तुम भी सब्सिडी वापस कर दो। अब सब खत्म करने के बाद जबकि गैस के भाव अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में घट रहे हैं तो इन्होंने बढ़ा दिए।

केवल अपना घाटा पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं पर इन्होंने ये भार डाल दिया और यही (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी जब कांग्रेस सरकार थी, थोड़ा-सा बढ़ जाता था तो दुनिया भर की अनर्गल बातें करते थे। (केंद्रीय मंत्री) स्मृति ईरानी धरने पर बैठ जाती थीं।’’ उन्होंने आगे सवाल किया कि अब कहां है ये लोग। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)दिग्विजय सिंहकांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज