लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो ऐसा सबक सिखाएंगे कि आजीवन याद रखेगा : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: August 15, 2021 14:51 IST

Open in App

अमृतसर, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के ‘‘नापाक इरादों’’ से राज्य की रक्षा करने का रविवार को संकल्प लिया और कहा कि ‘‘हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारे क्षेत्र में किसी तरह के हमले या आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए कोई खतरा होने का मतलब है पूरे देश के लिए खतरा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए किसानों के साथ मिलकर लड़ाई जारी रखने का भी संकल्प लिया।

पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से चौकन्ना रहने का आह्वान करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारे क्षेत्र में किसी तरह के हमले या आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि उसने (पाकिस्तान) कोई दुस्साहस करने का प्रयास किया तो ऐसा सबक सिखाएंगे कि वह जीवनभर नहीं भूलेगा।’’

पंजाब में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने के बारे में सिंह ने आगाह किया कि इस्लामाबाद किसी भी राज्य की कमजोरी का फायदा उठाने का अवसर नहीं चूकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गैंगस्टर और आतंकवादियों समेत किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम उनसे सख्ती से निपटेंगे। पंजाब के लिए कोई भी खतरा पूरे देश के लिए खतरा होगा।’’

सिंह ने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, तब से अब तक 47 पाकिस्तानी आतंकवादी मॉड्यूल और गैंगस्टरों के 347 मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा चुका है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह से इतर मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में सिंह ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के जारी रहने पर चिंता जताई।

सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठकों में यह मुद्दा उठाया था और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो