लाइव न्यूज़ :

मशहूर लेखक चेतन भगत ने बताया, अगर ट्विटर होता एक देश, तो ट्रोल प्रदेश सहित होते ये चार राज्य

By रामदीप मिश्रा | Published: March 02, 2020 2:53 PM

चेतन भगत ने लिखा कि अगर भारतीय ट्विटर एक देश होता, तो चार राज्य होते। इनमें पहला लिबरल प्रदेश, दूसरा भक्ति राष्ट्र, तीसरा, गालियन प्रदेश और चौथा ट्रोल प्रदेश शामिल होता।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर लेखक चेतन भगत ने ट्विटर पर खड़े होने वाले तूफान और आपसी नोक-झोंक को लेकर हमला बोला है। उन्होंने बताया है कि अगर ऐसा होता तो ट्विटर देश के चार राज्य होते, जिनमें कई तरह की खासियत होतीं। 

मशहूर लेखक चेतन भगत ने ट्विटर पर खड़े होने वाले तूफान और आपसी नोक-झोंक को लेकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कल्पना की है कि अगर ट्विटर एक देश होता तो उसकी स्थिति क्या होती। दरअसल, उन्होंने बताया है कि अगर ऐसा होता तो ट्विटर देश के चार राज्य होते, जिनमें कई तरह की खासियत होतीं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर भारतीय ट्विटर एक देश होता, तो चार राज्य होते। इनमें पहला लिबरल प्रदेश, दूसरा भक्ति राष्ट्र, तीसरा, गालियन प्रदेश और चौथा ट्रोल प्रदेश शामिल होता।

इससे पहले चेतन भगत ने दिल्ली हिंसा पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'कोरोना के चलते दुनिया की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग में गिरावट आ रही है। भारत पहले ही अर्थव्यवस्था की सुस्ती से जूझ रहा है, जिसमें सुधार आने के संकेत दिखाई देना मुश्किल हो रहा है। नौकरियों में भी वृद्धि नहीं हो रही है। इन सब मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, लेकिन हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम हो रहा है।'

चेतन भगत ने ट्विटर के चारों राज्यों के बताए मतलब

1. लिबरल प्रदेश- धार्मिकता की भूमि, अच्छी अंग्रेजी और न्याय 2. भक्ति राष्ट्र- आत्म व्याख्यात्मक3. गालियन प्रदेश- चाहे जो हो जाये- दुर्व्यवहार4. ट्रोल प्रदेश - मतलबी बातें कहें, अशिष्ट, असभ्य हों

If Indian twitter was a country, these would be the states:1.Liberal Pradesh - the land of righteousness, good English and justice2. Bhaktrashtra - self explanatory3. Galliyan Pradesh - no matter what happens - abuse4. Troll Pradesh - say mean things, heckle, be rude— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) March 2, 2020

बता दें आए दिन चेतन भगत अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह मशहूर उपन्यासकार हैं। उनके अधिकतर उपन्यास मशहूर हुए हैं, जिनमें से कुछ उपन्यासों पर फिल्में भी बन चुकी हैं। 

टॅग्स :चेतन भगतट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnand Mahindra Post: पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आनंद महिंद्रा, पिता की मौत के बाद 10 साल का लड़का बेचता है चिकन, अंडे का रोल

ज़रा हटकेYouTuber Dhruv Rathee: पाकिस्तानी हैं यूट्यूबर ध्रुव राठी की पत्नी! वायरल पोस्ट पर आया जवाब

कारोबारX launch TV App: यूट्यूब के लिए सामने आई ये बड़ी चुनौती, अब एक्स भी लॉन्च करने जा रहा टीवी ऐप

कारोबारमौत और गिरफ्तारी की फर्जी खबरों पर शुगर कॉस्मेटिक्स CEO विनीता सिंह ने दी प्रतिक्रिया, यहां जानें क्या कहा

विश्वपाकिस्तान में 'एक्स' अस्थायी रूप से बैन, मंत्रालय ने बताया क्यों उठाया ये बड़ा कदम

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा