लाइव न्यूज़ :

यदि मैं बोलूंगा तो मुझ पर राजद्रोह का आरोप लग जाएगा : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:28 IST

Open in App

सीतापुर : लखनऊ, 17 मई सीतापुर के एक भाजपा विधायक ने राज्य में कोविड-19 के कारण उपजे हालात से निपटने के तौर तरीकों पर असंतोष जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि ऐसा करने पर उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया जा सकता है।

सीतापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर एक कथित वीडियो में कहते सुने जा रहे है कि उप्र सरकार अपने विधायको की बात भी नही सुन रही है ।

वायरल वीडियों विधायक व्यंगात्मक लहजे में कहते है कि ''सब बहुत अच्छा चल रहा है, हम तो यहीं कहेंगे, इससे बेहतर कुछ हो ही नही सकता । हम सरकार तो है नहीं, हम यह जरूर बता सकते है,जो सरकार कह रही है वह ही ठीक मानो । विधायको की हैसियत क्या है ? हम ज्यादा बोलेंगे तो देश द्रोह, राष्ट्र द्रोह हम पर भी तो लगेगा । क्या आपको लगता है कि विधायक अपनी बात कह सकते है सरकार से ।''

विधायक शुक्रवार 14 मई को स्थानीय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । स्थानीय पत्रकार विधायक से बढते कोरोना मामलों के मददेनजर सीतापुर ट्रामा सेंटर के खुलने के बारे में बात करने गये थे । उनसे जब बढ.ते कोरोना मामलों और अप्रभावी तालाबंदी :लाकडाउन: के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब बहुत अच्छा चल रहा है इससे बेहतर कुछ हो ही नही सकता ।

विधायक से पूछा गया कि जिले में ट्रामा सेंटर 2016 में बनकर तैयार हो गया था लेकिन अभी तक इसमें कामकाज शुरू नही हुआ । अगर यह बन जाता तो कोरोना मरीजों को गहन चिकित्सा कक्ष :आईसीयू: की सुविधा यहीं मिल जाती । इस पर विधायक राठौर ने कहा कि ''क्या आपको लगता है कि विधायक अपनी बात कह सकते है सरकार से ।''

नौ मई को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र बरेली की स्थिति को लेकर शिकायत की थी और कहा था कि अधिकारी फोन नहीं उठाते और जिले के अस्पतालों से रोगियों को वापस भेज दिया जा रहा है।

. उन्होंने इस पत्र में बरेली में आॉक्सीजन सिलेंडरों कमी तथा दवाओं की ऊंची कीमत को भी लेकर शिकायत की थी।

एक दिन बाद ही फिरोजाबाद से जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल लोधी ने दावा किया था कि उनकी कोरोना से ग्रस्त पत्नी को आगरा के एक अस्तपाल में तीन घंटे तक भर्ती नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी शिकायत बयां की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत