लाइव न्यूज़ :

चीजों को मुफ्त देकर अगर चुनाव जीते जाते तो केजरीवाल हर चीज मुफ्त कर देते : हरदीप सिंह पुरी

By भाषा | Updated: September 20, 2019 18:35 IST

किराया बढ़ने के बाद मेट्रो में सवारियों की संख्या कम होने के दावे का विरोध करते हुए पुरी ने कहा कि किराया बढ़ने के बाद सवारियों की संख्या ‘‘तीन गुना’’ बढ़ गई है। मेट्रो का किराया नौ साल के बाद 2017 में बढ़ाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह बात केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को महानगर की सरकार पर तंज कसते हुए कही।पुरी ने कहा कि दिल्ली में दुनिया की बेहतरीन मेट्रो व्यवस्थाओं में से एक है जो न केवल सस्ती है, बल्कि प्रभावी भी है।

अगर कोई मुफ्त चीजें मुहैया कराकर चुनाव जीत सकता है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री हर चीज मुफ्त कर देते। यह बात केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को महानगर की सरकार पर तंज कसते हुए कही। उनका इशारा महिलाओं को मुफ्त मेट्रो सवारी और सब्सिडी पर बिजली मुहैया कराने की ओर था।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित छठे नेशनल फोरम 2019 में पुरी ने कहा, ‘‘मामला यह नहीं है कि इसे मुफ्त होना चाहिए या नहीं, लेकिन ऐसा होना चाहिए कि किस तरह से व्यवस्था बने जो उचित मूल्य पर हो और प्रभावी हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हर चीज मुफ्त कर चुनाव जीत सकते हैं तो केजरीवाल हर चीज मुफ्त कर देते --- बसों की सवारी, बिजली सब। कुछ को वह पूरी तरह मुफ्त कर देते, कुछ को आधी कीमत पर कर देते। जब आप पूछते हैं कि धन से कहां से आता है तो वह कहते हैं कि भ्रष्टाचार है।’’

पुरी ने कहा कि दिल्ली में दुनिया की बेहतरीन मेट्रो व्यवस्थाओं में से एक है जो न केवल सस्ती है, बल्कि प्रभावी भी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने हाल में दिल्ली में महिलाओं के लिए मेट्रो और बस की सवारी मुफ्त करने की घोषणा की थी। इसने दिल्ली निवासियों के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने की भी घोषणा की थी।

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने ये घोषणाएं की थीं। किराया बढ़ने के बाद मेट्रो में सवारियों की संख्या कम होने के दावे का विरोध करते हुए पुरी ने कहा कि किराया बढ़ने के बाद सवारियों की संख्या ‘‘तीन गुना’’ बढ़ गई है। मेट्रो का किराया नौ साल के बाद 2017 में बढ़ाया गया था।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबारकरोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं?, एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, पुरी ने कहा-पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, केरोसिन की कमी नहीं, वीडियो

कारोबारदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई के होटलों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी?, पुरी और जयशंकर से पीएम मोदी ने की चर्चा, होटल और रेस्तरां प्रभावित

भारत'शांति प्रतिनिधिमंडल में एपस्टीन से 3-4 बार मुलाकात हुई', हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह