लाइव न्यूज़ :

अगर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सिद्ध हो जाए तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा:अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:37 IST

Open in App

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता को साबित कर दे, तो वह खुद को फांसी पर लटका लेंगे। कथित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, '' जैसा कि मैंने नवंबर में जनसभाओं में जो कहा था, मैं दोहराता हूं कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी 10 पैसे के भी किसी अवैध लेन-देन में मेरी संलिप्तता साबित कर सकती है, तो सीबीआई या ईडी जांच की कोई आवश्यकता नहीं होगी, मैं मंच पर खुद को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका लूंगा।'' पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी को छह सितंबर को नयी दिल्ली में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है। बनर्जी ने कहा, '' मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।'' उन्होंने कहा कि मामला कोलकाता का होने के बावजूद उन्हें नयी दिल्ली बुलाया गया। बनर्जी ने आरोप लगाया, '' चुनाव हारने और तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक रूप से निपटने में नाकाम रहने के बाद वे (भाजपा) अब बदला लेना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

भारतसुवेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

भारततृणमूल और भारतीय साम्यवाद का अंत ?  

भारतWest Bengal: बीजेपी की प्रचंड की जीत के बाद घटाई गई ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवासों पर सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज