लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने में एम्स नाकाम रहा तो कड़ा रुख अपनाएंगे: कोर्ट

By भाषा | Updated: August 22, 2019 05:22 IST

महिला का 2017 में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कथित रूप से बलात्कार किया था, उस समय वह नाबालिग थी। पिछले महीने 28 तारीख को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ट्रक ने पीड़िता की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके दो संबंधियों की मौत हो गई थी और उसका वकील घायल हो गया था।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि अगर एम्स ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक उन्नाव बलात्कार पीड़िता की हालत से जुड़ी रिपोर्ट पेश करने में नाकाम रहे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। उन्नाव बलात्कार पीड़िता पिछले महीने हुई सड़क दुर्घटना के बाद फिलहाल एम्स में भर्ती है।

जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक को 19 वर्षीय बलात्कार पीड़िता का इलाज कर रहे चिकित्सकों से रिपोर्ट मांगकर उसे सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा, "यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो कड़ा रुख अपनाया जाएगा।"

बलात्कार मामले के जांच अधिकारी (आईओ) ने इस संबंध में प्रारंभिक निर्देश पारित किए जाने के 12 दिन बाद भी पीड़िता की हालत पर रिपोर्ट पेश नहीं की, जिसके मद्देनजर अदालत ने यह निर्देश दिया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि पीड़िता की देखरेख कर रहे चिकित्सकों ने अनुरोध किया कि है कि उसकी चिकित्सा स्थिति के बारे में सूचना देने के लिये उन्हें विशिष्ट निर्देश दिया जाए।

महिला का 2017 में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कथित रूप से बलात्कार किया था, उस समय वह नाबालिग थी। पिछले महीने 28 तारीख को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ट्रक ने पीड़िता की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके दो संबंधियों की मौत हो गई थी और उसका वकील घायल हो गया था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील