लाइव न्यूज़ :

आईसीएमआर ने सीएसआईआर के कोविड-19 की जांच के तरीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) ने कोविड-19 जांच के एक सरल एवं तीव्र तरीके को मंजूरी दी है जिससे न केवल आरटी-पीसीआर की जांच की संख्या बढ़ाई जा सकती है बल्कि इससे कीमत में भी कमी लाई जा सकती है। यह जानकारी शनिवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) ने दी।

सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी हैदराबाद द्वारा विकसित तरीका -- ड्राई स्वैब आरटी-पीसीआर -- वर्तमान में चल रहे गोल्ड मानक आरटी-पीसीआर का एक प्रकार है और संसाधनों के नये निवेश के बगैर जांच को दो से तीन गुना बढ़ाया जा सकता है।

सीएसआईआर ने कहा, ‘‘इस तरीके के आकलन और इसके 96.9 फीसदी सुसंगतता के बाद आईसीएमआर ने सीएसआईआर-सीसीएमबी के ड्राई स्वैब तरीके का इस्तेमाल करने का परामर्श जारी किया है, इसके कम खर्च और तीव्र परिणाम को देखते हुए इस पर विचार किया गया है।’’

सीसीएमबी अप्रैल से ही कोरोना वायरस के नमूनों की जांच कर रहा है। तेलंगाना में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ निकटता से काम करते हुए इसने कुछ मुद्दों की पहचान की जो जांच की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसके जवाब में शोधकर्ताओं ने कोविड-19 जांच के ड्राई स्वैब आरएनए-एक्सट्रैक्शन फ्री तरीके का विकास किया।

सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि आरएनए एक्सट्रैक्शन के साथ 500 नमूनों की जांच के लिए औसतन चार घंटे का वक्त लगता है।

सीएसआईआर के महानिदेशक शेखर मांडे ने कहा कि ड्राई स्वैब आरटी-पीसीआर कम लागत का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?