लाइव न्यूज़ :

ICICI-Videocon Case: CBI ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2019 15:15 IST

चंदा कोचर के खिलाफ पहली बार लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को पूछताछ के लिए जल्द ही बुला सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी 2019 को जांच एजेंसी ने चंदा कोचर पर भ्रष्टाचार के सिलसिले में एफआईआर दर्ज की थीयह भ्रष्टाचार 2009 से 2011 के बीच किया गया थाचंदा कोचर के पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। चंदा कोचर के साथ-साथ उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब तीनों देश के बाहर नहीं जा सकेंगे।

22 जनवरी 2019 को जांच एजेंसी ने चंदा कोचर पर भ्रष्टाचार के सिलसिले में एफआईआर दर्ज की थी। यह भ्रष्टाचार 2009 से 2011 के बीच वीडियोकॉन ग्रुप को आईसीआईसीआई बैंक से 1,875 करोड़ के छह लोन दिलाने से संबंधित है। 

 

ईडी जल्दी ही बुला सकता है पूछताछ के लिए

चंदा कोचर के खिलाफ पहली बार लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी चंदा कोचर और दीपक कोचर को पूछताछ के लिए जल्द ही बुला सकता है। ईडी चंदा कोचर से आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए लोन के बारे में पूछताछ कर सकता है। वहीं, दीपक कोचर से उनकी कंपनियों के वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के साथ रिश्तों के बारे में सवाल-जवाब कर सकता है।

ईडी ने हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्ट के साथ मीटिंग की थी। यह मीटिंग कोचर दंपती की टैक्सअनियमितताओं को लेकर की गई थी। जांच एजेंसी टैक्स सहित कोचर दंपती की संपत्तियों की भी जांच करना चाहती है। इसमें उनका साउथ मुंबई का अपार्टमेंट भी शामिल है। 

टॅग्स :चंदा कोचरआईसीआईसीआईसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर