लाइव न्यूज़ :

आईसीएआर-सीआईएआरआई टीम ने अंडमान एवं निकोबार के गांवों का दौरा किया, किसानों से बात की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:23 IST

Open in App

आईसीएआर-सीआईएआरआई, पोर्ट ब्लेयर की एक टीम ने इसके निदेशक डॉ एकनाथ बी चाकुरकर और अन्य वैज्ञानिकों के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई गांवों का दौरा किया और कृषक समुदाय के साथ बातचीत की।टीम ने क्षेत्र के दौरे के दौरान कृषक समुदाय से जैविक खेती पर विशेष जोर देने के साथ ही कृषि पद्धतियों के उन्नत तरीकों को अपनाने की अपील की।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद - केंद्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-सीआईएआरआई) बुनियादी और रणनीतिक अनुसंधान के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के महत्वपूर्ण कृषि, बागवानी, पशुधन और मत्स्य क्षेत्र की उत्पादकता में सुधार के लिए एक अनुसंधान आधार प्रदान करता है।पहले ध्यान द्वीप के लिए आत्मनिर्भरता प्राप्त करने पर केंद्रित था, लेकिन हाल के वर्षों में स्थिति बदल गई है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि पद्धतियों के बदलते परिदृश्य के कारण अब नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित किये बिना उत्पादकता को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।निदेशक चाकुरकर ने ग्रामीणों से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर खेती को बढ़ावा देकर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि द्वीपों की बागवानी आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली में आजीविका के विकल्प उपलब्ध कराने की अपार संभावनाएं हैं और यह कृषि-पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।18 अगस्त को टीम ने ब्योदनाबाद पंचायत के किसानों से मुलाकात की और ग्रामीणों को तालाब, पॉलीहाउस, फल, सब्जियां, मसाले सहित नारियल आधारित खेती करने की सलाह दी। 19 अगस्त को टीम ने गुप्तापारा गांव के कृषक समुदाय से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। टीम ने साथ ही खेतों में जलवायु अनुकूल तालाब आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली भी देखी।निदेशक ने कृषक समुदाय को आश्वासन दिया कि आईसीएआर-सीआईएआरआई, पोर्ट ब्लेयर और इसके कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos