लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने पाकिस्तान के आक्रमण को छिन्न-भिन्न कर 1971 की लड़ाई में अहम भूमिका निभायी: भदौरिया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:05 IST

Open in App

वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायुसेना ने 1971 की भारत -पाकिस्तान की लड़ाई में दुश्मन के आक्रमण और इसके बलों को छिन्न-भिन्न कर अहम भूमिका निभायी । वायुसेना प्रमुख ने ‘‘भारत-पाक युद्ध के 50 साल: आसमान में जीत’’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए 1971 की लड़ाई में हिस्सा ले चुके पूर्व सैनिकों के प्रति आभार प्रकट किया एवं उनकी तारीफ की । उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी में संबोधन देना उनके लिए असाधारण सम्मान है। इस संगोष्ठी का आयोजन सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज ने किया था। वायुसेना ने एक बयान में बताया कि 1971 के भारत पाक युद्ध के घटनाक्रम को याद करते हुए एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने युद्ध रणनीति के संयुक्त अनुप्रयोग के पहलुओं पर विस्तार से बातें रखीं जो शानदार जीत हासिल करने में अहम रहीं। बयान में कहा गया है, ‘‘ वायुसेना प्रमुख ने वायु अभियान के अहम पक्षों का जिक्र किया एवं शत्रु, उसके सैन्यबलों के आक्रमण को छिन्न-भिन्न करने में वायुसेना द्वारा निभायी गयी अहम भूमिका को याद किया।’’ भदौरिया ने बांग्लादेश की वायुसेना की किलो फ्लाईट के अहम सदस्यों में एक स्वीधीनता पदक , बीर उत्तम (सेवानिवृत) ग्रुप कैप्टन शम्सुल आलम के योगदान को सराहा एवं इस संगोष्ठी में डिजिटल तरीके से हिस्सा लेने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

क्राइम अलर्टGhaziabad Murder News: रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की निर्मम हत्या, अपने ही बेटों ने दी थी सुपारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos