लाइव न्यूज़ :

अंबाला में भारतीय वायुसेना का जगुआर पक्षी से टकराया, पायलट ने करवाई इमरजेंसी लैंडिंग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 27, 2019 09:59 IST

हरियाणाः वायुसेना के जगुआर विमान ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान पक्षी से टकरा गया और एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद उसकी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Open in App

हरियाणा में गुरुवार सुबह भारतीय वायुसेना के जगुआर विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। दरसअल, जगुआर लड़ाकू विमान से एक पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद एक इंजन फेल हो गया। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए विमान के ईंधन टैंक गिरा दिया। इसके बाद सुरक्षित विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। 

मिली जानकारी के अनुसार, वायुसेना के जगुआर विमान ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान पक्षी से टकरा गया और एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद उसकी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं, लड़ाकू विमानों द्वारा छोड़े गए छोटे अभ्यास बम भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीते साल गुजरात के जामनगर से रूटीन उड़ान भरने के बाद एक जगुआर फाइटर प्लेन कच्छ के आसपास क्रैश हो गया था। यह हादसा कच्छ के मुंद्रा के पास बरेजा गांव के नजदीक हुआ था। इस हादसे में पाइलट, कोमोडर संजय चौहान शहीद हो गए थे। विमान का मलबा कई किलोमीटर इलाके में फैल गया था।

आपको बता दें कि भारत ने 80 के दशक में दो स्कावड्रन जगुआर बिट्रेन से खरीदे गए थे। जबकि, डबल इंजन वाले इस लड़ाकू जगुआर विमान को कुछ समय पहले अपग्रेड किया गया था। यह एयरक्राफ्ट दुश्मन के इलाके में घुसकर अंदर तक मार करने में सक्षम है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सजगुआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण