लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान ने मिग-21 से उड़ान भरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 2, 2019 13:32 IST

इस साल फरवरी में पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के बाद, अभिनंदन वर्द्धमान ने मिग 21 विमान फिर से उड़ाना शुरू कर दिया है। वर्द्धमान ने करीब छह महीने बाद फिर से लड़ाकू विमान उड़ाने शुरू किए।

Open in App

भारतीय वायुसेना के प्रमुख बीएस धनोआ और विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान ने सोमवार (02 सितंबर) को एक साथ लड़ाकू विमान मिग-21 से उड़ान भरते नजर आए। अभिनंदन उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मिग 21 बाइसन विमान से पाकिस्तान का अत्याधुनिक विमान एफ-16 मार गिराया था। 

बता दें इस साल फरवरी में पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के बाद, अभिनंदन वर्द्धमान ने मिग 21 विमान फिर से उड़ाना शुरू कर दिया है। वर्द्धमान ने करीब छह महीने बाद फिर से लड़ाकू विमान उड़ाने शुरू किए। दरअसल, 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई द्वंद्व के दौरान उनका विमान गिरा दिया गया था और विमान में से निकलने के दौरान वह चोटिल हो गए थे।  36 साल के पायलट ने पाकिस्तानी विमानों के साथ आसमान में हुई लड़ाई में अपने मिग 21 बाइसन विमान से पाकिस्तान का अत्याधुनिक विमान एफ-16 मार गिराया था। इसके बाद उनके मिग 21 को मार गिरा दिया गया था। वह विमान से सुरक्षित निकल गए थे लेकिन पेराशूट से पाकिस्तानी क्षेत्र में उतरे थे जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था।  हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने उन्हें छोड़ दिया था। मिग 21 विमान से निकलने के दौरान वह चोटिल हो गए थे। इस वजह से उन्हें विमान उड़ाने की ड्यूटी से हटा दिया गया था। वर्द्धमान को पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। 

वायुसेना के बेंगलुरु स्थित इंस्टि्टयूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन ने करीब तीन हफ्ते पहले वर्द्धमान की अच्छी तरह से मेडिकल जांच की थी जिसके बाद उन्हें विमान उड़ान की इजाजत दे दी गई।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम