लाइव न्यूज़ :

IAF ने फंसे हुए हेलीकॉप्टर को किया एयरलिफ्ट, अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन में मिलेगी मदद

By फहीम ख़ान | Updated: August 1, 2023 19:08 IST

नागपुर में स्थित डीफेंस पीआरओ के अनुसार अमरनाथ यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना के एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर ने पंचतरणी से नीलग्रार हेलीपैड तक एक फंसे हुए निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित एएस-350 हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देअवरुद्ध हेलीपैड को साफ करने के लिए निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित एएस-350 हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट कियायह हेलीपैड इस वजह से अवरुद्ध था, अब ये खुल गया है11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक हेलीपैड पर यह ऑपरेशन किया गया है

नागपुर: एक साहसी ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना के एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर ने जम्मू-कश्मीर में एक अवरुद्ध हेलीपैड को साफ करने के लिए निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित एएस-350 हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट किया। नागपुर में स्थित डीफेंस पीआरओ के अनुसार अमरनाथ यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना के एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर ने पंचतरणी से नीलग्रार हेलीपैड तक एक फंसे हुए निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित एएस-350 हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट किया।

यह हेलीपैड इस वजह से अवरुद्ध था, अब ये खुल गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन था, क्योंकि 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक हेलीपैड पर यह ऑपरेशन किया गया है। नीचे लटके हेलीकॉप्टर को उठाने के बाद, एमआई -17 वी5 पायलटों को अमरनाथ के आसपास की खड़ी और संकरी घाटियों में कुशलता से काम करना पड़ा, जिसमें गलती की बहुत कम गुंजाइश थी।

क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को ठीक करने में चालक दल ने व्यवस्थित तैयारी और असाधारण उड़ान कौशल का प्रदर्शन किया है। निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित एएस-350 हेलीकॉप्टर को हटाने के परिणामस्वरूप, पंचतरणी हेलीपैड को मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राIAF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए