लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता ने कहा, "बेटी के शव का अंतिम संस्कार नहीं करूंगा, स्मारक बनाया जाएगा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 08:40 IST

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक परिवार शव का अंतिम संस्कार नहीं करेगा, और इसके बजाय उसे दफनाने का विकल्प चुना गया है। उसका स्मारक परिवार के निजी जमीन पर उसके दादा-दादी के पहले से मौजूद स्मारक के बगल में बनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम संस्कार को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र पांडे ने कहा, “इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।वरिष्ठ अधिकारी और साथ ही दो मंत्री, जिन्हें मुख्यमंत्री ने भेजा था, अंतिम संस्कार होने तक गाँव में ही रहेंगे।”

दिल्ली के एक अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता की शनिवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का भाई अन्य रिश्तेदारों के साथ रात 9.00 बजे के बाद शव लेकर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही पीड़िता के रिश्तेदारों के बीच खलबली मच गई। घर, रिश्तेदार व आस-पास को लोग वहां जमा हो गए। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी।

अंतिम संस्कार को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र पांडे ने कहा, “इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। वरिष्ठ अधिकारी और साथ ही दो मंत्री, जिन्हें मुख्यमंत्री ने भेजा था, अंतिम संस्कार होने तक गाँव में ही रहेंगे। ”

उन्होंने कहा कि परिवार शव का अंतिम संस्कार नहीं करेगा, और उसने दफनाने का विकल्प चुना, उन्होंने कहा कि उसका स्मारक परिवार के स्वामित्व वाली भूमि के टुकड़े पर उसके दादा दादी के पहले से मौजूद स्मारक के बगल में बनाया जाएगा।

इस बीच, पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी की मौत के बारे में मीडिया से पता चला है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उसे इस बारे में जानकारी नहीं दी है। 

उन्होंने कहा कि क्या यह असंवेदनशील नहीं है कि एक पिता को अपने बच्चे की मृत्यु के बारे में नहीं बताया जाता है। महिला के पिता ने कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक न्याय के लिए लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना समय लगेगा, एक साल या 20 साल, मैं लड़ता रहूंगा और सजा ए मौत की सजा सुनिश्चित करूंगा।"

आपको बता दें कि पिछले साल बलात्कार की शिकार हुई महिला को आरोपियों ने गुरुवार सुबह उस समय आग लगा दी, जब वह अपने द्वारा दायर किए गए मामले के सिलसिले में रायबरेली जा रही थी। इस घटना के बाद कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने वाले दोनों सहित पांच आरोपी व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउन्नावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज