लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मांग, देशभर में बदले जाएं मुगलों से जुड़े सभी शहरों के नाम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 22, 2018 14:09 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्थानों का नाम बदले जाने के सीएम योगी के फैसले का स्वागत किया है। बख्तियारपुर का नाम बदलने की उनकी मांग पर जेडीयू-आरजेडी ने जवाब दिया है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार और देशभर में मुगलों से जुड़े शहरों के नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के योगी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इसी तरह बिहार के बख्तियारपुर का नाम भी बदलना चाहिए। गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके ताजा बयान पर जेडीयू-आरजेडी ने पलटवार किया है। दोनों पार्टियों का कहना है कि गिरिराज सिंह मीडिया के चहेते बनने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं।

सोमवार को गिरिराज सिंह ने कहा, 'खिलजी ने बिहार लूटा लेकिन उसके नाम पर बख्तियारपुर रखा गया। करीब 100 जगहों के नाम बदले गए थे जिसमें बिहार का अकबरपुर भी शामिल था। योगी जी ने सही दिशा में कदम बढ़ाया है। मैं मांग करूंगा कि पूरे बिहार और देश में मुगलों से जुड़े नाम बदले जाने चाहिए।'

गिरिराज सिंह ने इससे पहले रविवार को राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत के मुसलमान प्रभु श्रीराम के वंशज हैं ना कि मुगलों के। इसलिए वे राम मंदिर का विरोध ना करें। गिरिराज सिंह ने ऐसा ना होने पर हिंदुओं के नाराज होने की धमकी दी और इसके परिणाम भी भुगतने की बात कही।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज