लाइव न्यूज़ :

अपने काम में विविधता चाहता हूं : आभिनेता मृणाल दत्त

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी’ और विज्ञान गल्प आधारित लघु फिल्म ‘55 किलोमीटर/सेकंड’ में अपने अभिनय से छाप छोड़ चुके अभिनेता मृणाल दत्त का कहना है कि वह प्रतिभाशाली निर्देशकों के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं और फिल्मों के मामले में विविधता बनाये रखना चाहते हैं।

अभिनेता दिल्ली से हैं और उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखने से पहले टीवी से कॅरियर की शुरुआत की थी। ‘अपस्टार्ट’, ‘हलो मिमि’ जैसे कार्यक्रमों से उन्हें सफलता मिली। 2020 में दत्त को खासकर दो सीरीज ‘हिज स्टोरी’ (समलैंगिकता पर आधारित) और लघु फिल्म ‘55 किलोमीटर/सेकंड’ से पहचान मिली।

अभिनेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं जो भी काम चुनूं उसमें विविधता चाहता हूं। मैं हर तरह का काम करना चाहता हूं क्योंकि मैंने अभी शुरू ही किया है। ऐसे कई प्रतिभाशाली फिल्मकार हैं जिनके साथ मैं काम करना चाहता हूं।’’ दत्त ने कहा, ‘‘मैं यह भी जानता हूं कि यदि कुछ सफलता नहीं मिलती है तो इससे दुनिया खत्म नहीं हो जाती है। यदि आपके पास आज कुछ नहीं है तो कल आपको कुछ अच्छा पाने का अवसर होगा।’’

अभिनेता (32) ने कहा कि दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्हें अभिनय के जुनून का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘कॉलेज में आखिरी दो वर्ष नाटकों में सक्रिय रहा। मैंने पुरानी दिल्ली के इलाकों में कई नुक्कड़ नाटक किये। हमारा कॉलेज पुरानी दिल्ली में ही पड़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद मैंने एक्ट वन के साथ वर्कशॉप की जहां से मुझे कुछ विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। मुंबई आने पर मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे जल्द काम मिलने लगा।’’ अभिनेता को शुरू में टेलीविजन पर काम करने का मौका मिला लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि वह घिसी पिटी लीक पर बने टेलीविजन धारावाहिकों से बच पाये। दत्त फिलहाल ‘ख्वाबों के परिंदे’ सीरीज में दिखने वाले हैं जो 14 जून को वूट पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ