लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फारुख अब्दुल्ला बोले- कौन है इसके लिए जिम्मेदार, केंद्र सरकार गठित करे आयोग

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2022 15:58 IST

संसद से बाहर आते समय फारुख अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें (बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार) एक आयोग नियुक्त करना चाहिए जो उन्हें बताएगा कि कौन जिम्मेदार है?

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया से बोले J&K के पूर्व सीएम, आप सच्चाई जानना चाहते हैं, आपको एक आयोग नियुक्त करना चाहिएद कश्मीर फाइल्स फिल्म को बताया बीजेपी का प्रोपेगेंडाकहा - फिल्म के जरिए हमारे प्रति लोगों में नफरत भरना चाहती है बीजेपी सरकार

नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा खूब हो रही है। इस फिल्म को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों के सवालों पर बात की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से इस संबंध में आयोग के गठन की मांग की है जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए कौन जिम्मेदार है।  

संसद से बाहर आते समय फारुख अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें (बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार) एक आयोग नियुक्त करना चाहिए जो उन्हें बताएगा कि कौन जिम्मेदार है? अगर आप सच्चाई जानना चाहते हैं, आपको एक आयोग नियुक्त करना चाहिए।"

वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि सरकार 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के जरिए हमारे प्रति लोगों में नफरत भरना चाहती है। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री इसलिए किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को देखें और हमसे नफरत करें। उन्होंने कहा, सरकार सोची-समझी साजिश के तहत लोगों के मन में नफरत पैदा करना चाहती है। उन्होंने इस फिल्म को प्रोपेंडा करार दिया है।

मालूम हो कि इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने बनाया है। फिल्म 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्टभूमि पर बनी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसकश्मीरी पंडितद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: 23 साल बाद शोपियां पहुंचे कश्मीरी पंडित, 2003 के नरसंहार की प्रार्थना के दौरान गमगीन हुआ माहौल

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो