लाइव न्यूज़ :

मैं तिवारी के गाने सुनता हूं, मुझे उनके वीडियो पसंद हैं, वह नृत्य अच्छा करते हैंः केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 20:55 IST

अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी को ‘गायक’ बताकर उन पर तंज कसा था। तिवारी भोजपुरी के जाने माने कलाकार हैं और उन्होंने ‘रिंकिया के पापा’ गाना गाया है। पिछले महीने तिवारी ने कहा था कि केजरीवाल 'रिंकिया के पापा' का मजाक उड़ा रहे हैं और पूर्वांचलियों तथा उनकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, “ मैंने तिवारी का उनके गीत ‘रिंकिया के पापा’ के लिए मज़ाक नहीं उड़ाया।मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसमें अपमान और मजाक कहां है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का उनके गानों के लिए मज़ाक नहीं उड़ाते हैं, बल्कि वह उनके वीडियो देखते हैं, जिनमें वह ‘अच्छा नृत्य’ करते हैं।

आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं, लोगों से तिवारी के गाने सुनने और उनके गानों और नृत्य के वीडियो देखने के लिए कहते हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली भाजपा के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि वह तिवारी के गानों का मज़ाक उड़ाकर ‘पूर्वांचलियों’ और उनकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली में रहने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पूर्वांचली कहा जाता है और वे राष्ट्रीय राजधानी के चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।

केजरीवाल ने कहा, “ मैंने तिवारी का उनके गीत ‘रिंकिया के पापा’ के लिए मज़ाक नहीं उड़ाया बल्कि, मैंने अच्छे गीत गाने के लिए उनकी तारीफ की है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसमें अपमान और मजाक कहां है। मैं तिवारी के गाने सुनता हूं। मुझे उनके वीडियो पसंद हैं। वह नृत्य अच्छा करते हैं। "

आप नेता ने तिवारी को ‘गायक’ बताकर उन पर तंज कसा था। तिवारी भोजपुरी के जाने माने कलाकार हैं और उन्होंने ‘रिंकिया के पापा’ गाना गाया है। पिछले महीने तिवारी ने कहा था कि केजरीवाल 'रिंकिया के पापा' का मजाक उड़ा रहे हैं और पूर्वांचलियों तथा उनकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया था कि पूर्वांचली केजरीवाल सरकार के मुफ्त पानी और बिजली से प्रभावित नहीं होंगे और उनमें से 98 फीसदी लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीमनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार