लाइव न्यूज़ :

'मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बंगाल में कुछ अच्छा होगा', केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार

By रुस्तम राणा | Updated: July 14, 2023 20:42 IST

इस मुलाकात के बाद मजूमदार ने मीडिया को बताया कहा, मैंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें बंगाल की स्थिति के बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमजूमदार ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें बंगाल की स्थिति के बारे में बतायाउन्होंने कहा- आने वाले दिनों में वे पश्चिम बंगाल जाएंगे, वहां सभा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगेभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बंगाल में कुछ अच्छा होगा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मजूमदार ने मीडिया को बताया कहा, मैंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें बंगाल की स्थिति के बारे में बताया। आने वाले दिनों में वे पश्चिम बंगाल जाएंगे, वहां सभा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बंगाल में कुछ अच्छा होगा। 

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर सुकांत को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था। सुकांत ने शुक्रवार दोपहर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर शाह से मुलाकात की। इस बैठक में सुकांत ने अमित शाह को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव परिणामों और बंगाल में चुनाव चरण के दौरान हिंसा और अशांति के संदर्भ में भाजपा की मार्कशीट का उल्लेख किया गया है। बता दें कि बंगाल बीजेपी ने पंचायत चुनाव के दिन हिंसा का आरोप लगाया था। अमित शाह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त को भी फोन कर हालात की जानकारी ली।

शाह ने बांग्ला में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह खूनी आतंकी हमला भी बीजेपी को पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने से नहीं रोक सका। भाजपा ने पिछले चुनाव की तुलना में अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है, जिससे साबित होता है कि लोगों का हम पर विश्वास बढ़ा है। 

उन्होंने आगे कहा,  यह पानी की तरह साफ है कि लोगों का स्नेह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के साथ है और वे निश्चित रूप से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता को मेरा हार्दिक आभार और बहुत-बहुत बधाई। सुकांत, सुभेंदु अधिकारी और सभी पदाधिकारी जो विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ डटे रहे।

 

टॅग्स :अमित शाहWest Bengal BJPपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप