लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल की 144वीं जयंती: पीएम मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को पटेल को किया समर्पित

By भाषा | Updated: October 31, 2019 10:28 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमें इस बात की भी खुशी है कि आज से ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एक नए भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरदार पटेल जब एकता का मंत्र लेकर निकले, तो सभी उसकी छत्रछाया में खड़े हो गए-मोदीआर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर को अलगाववाद और आतंकवाद के सिवाय कुछ नहीं दिया-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। हर साल 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, कभी सरदार पटेल ने कहा था कि अगर कश्मीर का मसला उनके पास रहा होता, तो उसे सुलझने में इतनी देर नहीं होती।आज उनकी जन्म जयंती पर, मैं आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला, सरदार साहेब को समर्पित करता हूं।

प्रधानमंत्री जब पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से दुनिया की इस सबसे बड़ी प्रतिमा पर फूल बरसाए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने यहां ‘एकता परेड’ का निरीक्षण किया।

इस परेड में गुजरात पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ के जवानों ने दिखाया कि हवाईअड्डों पर आतंकवादियों से वह किस तरह निपटेंगे। वहीं एनडीआरएफ ने भूकंप और गैस रिसाव की स्थिति में बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। एनएसजी के जवानों ने दिखाया कि आतंकवादी हमले को वह किस तरह विफल करेंगे। 

टॅग्स :वल्लभभाई पटेलनरेंद्र मोदीगुजरातजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है