लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः CM कुमारस्वामी ने कहा- किसानों का जल्द कर्ज करेंगे माफ, विपक्ष लगाया था 'विश्वासघात' का आरोप 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2018 11:17 IST

बीएस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर कर्ज माफी मुद्दे को लेकर किसानों के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया था और इसके साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी थी।

Open in App

बेंगलुरु, 15 जूनः कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी किसानों की कर्ज माफी को लेकर विपक्ष का विरोध झेल रहे हैं। इस मामले पर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा सीएम कुमारस्वामी पर किसानों के साथ 'विश्वासघात' का आरो लगा चुके हैं और लगातार वादा खिलाफी की बात कही जा रही है। 

इसको लेकर सीएम कुमार स्वामी ने कहा, 'खेती के लोन की माफी को लेकर भ्रम का स्थिति में न रहें, मैं लोन माफी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि इससे अधिकतम किसानों को लाभान्वित किया जाए। मैं कई तरह की चीजों पर काम कर रहा हूं और जल्द ही इसकी (लोन माफी) घोषणा करूंगा।इससे पहले बीएस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर कर्ज माफी मुद्दे को लेकर किसानों के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया था और इसके साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी थी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता येदियुरप्पा ने बताया था कि कुमारस्वामी ने किसानों की एक सभा में कहा कि वह 15 दिनों में छोटे और सीमांत किसानों का लोन माफ कर देंगे और शेष किसानों के बारे में दूसरे चरण में विचार करेंगे। 

येदियुरप्पा ने पूछा था कि उन्होंने 53 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ करने का वादा किया था। क्या वह राजनीतिक नाटक कर रहे थे?

आपको बता दें कि अभी हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर सरकार बनाई है। 12 मई को कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था और 15 मई को नतीजे आए, जिसमें बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिलीं थीं। जेडीएस की साझीदार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को एक सीट मिली। केपी जनता पार्टी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थीं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया