लाइव न्यूज़ :

'मुझे राहुल जी की मानसिक आयु पर सदैव संदेह होता है': मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2023 14:49 IST

भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की मानसिक आयु पर सवाल किया। सीएम ने कहा, मुझे राहुल जी की मानसिक आयु पर सदैव संदेह होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर एक भी चर्चा नहीं कीकहा -लोकसभा के पटल पर कांग्रेस नेता उद्योगपतियों के बारे में बोलते रहेबोले- राष्ट्रपति के अभिभाषण में जो बातें कही जाती हैं उन पर चर्चा होती है

भोपाल: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता पर हमलावर है। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस सांसद पर हमला बोला है।

भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी मानसिक आयु पर सवाल किया है। सीएम ने कहा, मुझे राहुल जी की मानसिक आयु पर सदैव संदेह होता है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में जो बातें कही जाती हैं उन पर चर्चा होती है लेकिन अभिभाषण पर एक बात नहीं की और वह उद्योगपतियों के बारे में बोलते रहे।

बीते मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी के कारोबारी भाग्य और उनकी निजी संपत्ति में भारी वृद्धि को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से जोड़ा था। उन्होंने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। 

राहुल गांधी के द्वारा मोदी सरकार पर लगाए गए आरोप को भाजपा ने खारिज किया। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस खुद ‘‘बड़े घोटालों’’ में शामिल रही है, जिससे देश की छवि ‘‘धूमिल’’ हुई है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshराहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा संसद बिलगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार