लाइव न्यूज़ :

Hyderpora Encounter: मुठभेड़ में मारे गए आमिर मागरे को पुलिस की SIT जांच में बताया गया आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 28, 2021 20:12 IST

पुलिस का दावा है कि डॉ. मुदस्सर गुल द्वारा किराए पर लिए गए कमरों में पाकिस्तानी आतंकी ने अपना ठिकाना बना रखा था। उनके अनुसार, डॉ. गुल के पास काम करने वाला आमिर मागरे भी आतंकी था। 

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट आना है बाकीमागरे के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया था फर्जी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर: जम्मू मंडल के रामबन के संगलदान इलाके के रहने वाले आमिर मागरे का शव उनके परिजनों को नहीं मिलेगा। मागरे हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ में मारा गया था और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा आज पेश की गई एसआईटी रिपोर्ट में उसे आतंकी करार दिया गया है।  

दरअसल जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए विदेशी आतंकी बिलाल ने शॉपिंग कांप्लैक्स के अल्ताफ अहमद को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था। पुलिस का दावा है कि डॉ. मुदस्सर गुल द्वारा किराए पर लिए गए कमरों में पाकिस्तानी आतंकी ने अपना ठिकाना बना रखा था। उनके अनुसार, डॉ. गुल के पास काम करने वाला आमिर मागरे भी आतंकी था। 

पुलिस द्वारा पेश की गई एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. मुदस्सर गुल को आमिर व बिलाल के आतंकी होने के बारे में पूरा पता था, वह उनके लिए बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम करता था। श्रीनगर के हैदरपोरा में 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी।

इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी समेत चार लोग मारे गए थे। आतंकी के अलावा मारे गए अन्य तीन अन्य आमिर मागरे, डॉ. मुदस्सर गुल और अल्ताफ अहमद की मौत के लिए उनके परिवार वाले और मानवाधिकार को लेकर आवाज उठाने वाले पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। वे आरोप लगा रहे थे कि इन तीनों को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि पुलिस इन आरोपों को नकार रही थी।

फिर मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी का गठन किया था। इसके अलावा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी जारी किए गए थे। इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी खूब की गई थी। जांच के दौरान पिछले दिनों दफनाए गए शव को कब्र से निकाला भी गया था।

अब इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि नई जानकारी सामने आई है कि मुठभेड़ में मारे गए विदेशी आतंकी बिलाल ने अल्ताफ अहमद को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था। फिलहाल इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट आना बाकी है।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़Kashmir Policeएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारतJammu-Kashmir: घाटी में आंतकियों को पकड़ने के लिए अब घने जंगलों और पहाड़ों में काल बनेगे जवान, DGP का दावा

भारतKashmir Protests: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उबाल, स्थिति को काबू करने के लिए कफ्यू जैसी पाबंदियां लागू

कारोबारनए वित्त वर्ष में नई शराब की दुकानें खोलने का प्रस्ताव नहीं?, शराब गटकने में कश्मीर से आगे जम्मू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप