लाइव न्यूज़ :

आरजीआईए पर आएं और आपको प्यारा सा पिल्ला करेगा वेलकम?, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 20:50 IST

Hyderabad: ‘टॉय पूडल’ (कुत्तों की प्रसिद्ध नस्ल) जैसे प्यारे से पिल्लों की उपस्थिति यात्रा से जुड़ी चिंता को कम कर सकती है, मनोदशा को बेहतर बना सकती है और हवाई अड्डे के माहौल को अधिक जीवंत बना सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपहल का उद्देश्य यात्रियों को शांति और आनंद देने वाला अनुभव प्रदान कराना है।‘टॉय पूडल’ को शामिल किया गया है और उनके साथ पेशेवर संचालक भी हैं।कुत्तों को व्यवहार संयमित रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

Hyderabad: अगली बार जब आप हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर आएं और वहां आपको एक प्यारा सा पिल्ला स्वागत करता नजर आए या आपको उसे प्यार से सहलाने का मौका मिले तो हैरान मत होइएगा। हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाले ‘जीएमआर’ समूह ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘थेरेपी डॉग प्रोग्राम’ शुरू किया है। आरजीआईए के सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को शांति और आनंद देने वाला अनुभव प्रदान कराना है।

उनका मानना है कि ‘टॉय पूडल’ (कुत्तों की प्रसिद्ध नस्ल) जैसे प्यारे से पिल्लों की उपस्थिति यात्रा से जुड़ी चिंता को कम कर सकती है, मनोदशा को बेहतर बना सकती है और हवाई अड्डे के माहौल को अधिक जीवंत बना सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस कार्यक्रम में चार प्रशिक्षित ‘टॉय पूडल’ को शामिल किया गया है और उनके साथ पेशेवर संचालक भी हैं।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल यह प्रारंभिक चरण है तथा यात्रियों की प्रतिक्रिया और परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर भविष्य में इसे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया, “ लोगों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है। यात्रियों ने कुत्तों की मौजूदगी की सराहना की है।” उन्होंने बताया कि इन कुत्तों को व्यवहार संयमित रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

फिर भी वे हमेशा पेशेवर संचालकों की निगरानी में रहते हैं। इन संचालकों को कुत्तों एवं यात्रियों दोनों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। एक यात्री ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘मैं उन्हें (कुत्तों) देखकर बहुत खुश हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। वाकई एक बेहतरीन पहल। कृपया इस अद्भुत काम को जारी रखें ...।’’

टॅग्स :हैदराबादराजीव गाँधीतेलंगानाDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण