लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप-मर्डरः पीड़िता को पिलाई जबरन शराब, बेहोश होने पर ले गए ट्रक की केबिन में, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 2, 2019 13:41 IST

सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और बेहोशी की हालात में ट्रक के केबिन में ले गए, जहां उससे बारी-बारी से बलात्कार किया है।

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और बेहोशी की हालात में ट्रक के केबिन में ले गए, जहां उससे बारी-बारी से बलात्कार किया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब पीड़िता ने मदद के लिए गुहार लगा रही थी तो अपराधियों ने कोई दया नहीं दिखाई और रेप करते रहे। मामले की जांच कर रहे दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट और एक टायर मैकेनिक की वजह से इस घटना के महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसकी वजह से आरोपियों का पता लगाने में मदद मिली। 

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट ने बताया कि गुरुवार को लगभग रात 12.30 बजे दो लोग पेट्रोल के लिए लाल रंग की स्कूटी के पास पहुंचे थे, जोकि एक आरोपी की है। वहीं, टोल प्लाजा के पास काम करने वाले टायर मैकेनिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात एक लाल दोपहिया वाहन में हवा भरवाने आए थे। मैकेनिक के द्वारा दी गई जानकारी से आरोपी की स्कूटी का मिलान सही पाया गया है।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के साथ रात 9.30 से 10.20 बजे के बीच एक आरोपियों ने बलात्कार किया। जांच में पता चला है कि पीड़िता की मृत्यु मुंह और नाक को कसकर पकड़ रखने की वजह से हुए। उस दम घुट गई थी। बता दें, चारों आरोपियों को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इधर, बीते दिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस मामले की तेजी से सुनवाई के लिए एक त्वरित अदालत गठित करने का आदेश दिया था और पीड़िता के परिवार को हर आवश्यक मदद मुहैया कराने का वादा किया था। राव ने घटना के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए इसे ‘वीभत्स’ बताया और गहरा दु:ख प्रकट किया। 

टॅग्स :गैंगरेपहैदराबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह