लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: बीजेपी विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का लगा आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 14:03 IST

इससे पहले भी बीजेपी विधायक राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी विवादित बयान दिया था। राजा सिंह ने कहा था कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे।

Open in App

हैदराबाद, 28 मार्च; भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजा सिंह पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। इन्होंने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है। राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना में मुस्लमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है।  राजा सिंह पर रीन बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज है। 

मामले में सर्कल इंस्पेक्टर के मुताबिक राजा सिंह के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता इकबाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि राजा सिंह का एक वीडियो है, जिसमें देखा गया है कि वह  मुस्लिम धर्म की भावनाएं भड़का रहे हैं। उन्होंने दो धर्मों के बीच धार्मिक गतिरोध बढ़ाने का काम किया है।

सर्कल इंस्पेक्टर के मुताबिक राजा सिंह पर आईपीसी की धारा के तहत 295-A, 153-B, 505 और 298 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच चल रही 

बता दें कि इससे पहले भी राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी विवादित बयान दिया था। राजा सिंह ने कहा था कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे। हालांकि राजा सिंह ने इस बयान की सफाई में कहा था कि मेरा यह बयान उनके लिए था , जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हैदराबादइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण