लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: हिरासत से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा- 'बीआरएस के खिलाफ युद्ध शुरू'

By शिरीष कुलकर्णी | Updated: July 20, 2023 16:38 IST

पुलिस द्वारा पकड़कर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर छोड़ने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना की पुलिस ने प्रगति भवन से मिले के इशारे पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना की पुलिस ने प्रगति भवन से मिले के इशारे पर उनके साथ दुर्व्यवहार कियाकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीआरएस ने युद्ध की शुरुआत की हैबोले - जब तक बीआरएस का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, युद्ध जारी रहेगा

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा कि बीआरएस के खिलाफ आज युद्ध शुरू हुआ और उसके पूरी तरह सफाए के साथ ही यह खत्म होगा। शमशाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आज हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र बाटा सिंगारम में बीपीएल परिवारों के लिए नवनिर्मित डबल बेडरूम आवासों का निरीक्षण करने के लिए विशाल रैली के साथ जा रहे केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पुलिस द्वारा पकड़कर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर छोड़ने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना की पुलिस ने प्रगति भवन से मिले के इशारे पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इतना ही नहीं, देश के 75 वर्ष के इतिहास में पहली बार सार्वजनिक मुद्दे का मुआयना करने जा रहे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के वाहनों का काफिला पुलिस द्वारा रोककर मंत्री के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इसके साथ ही बीआरएस ने युद्ध की शुरुआत की है। यह तब तक चलेगा, जब तक बीआरएस का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्हें दो बेडरूम वाले मकानों के बारे में जानने का अधिकार नहीं है? उन्होंने पूछा कि राज्य सरकार गरीबों के साथ किस प्रकार का सुलूक कर रही है, इसका मुआयना करने के लिए निकलने पर क्या इस तरह की बर्ताव उचित है? क्या प्रगति भवन में बैठकर सवाल उठाने वाली आवाजों को दबाना उचित है? 

उन्होंने कहा कि कल्वकुंटला परिवार के शासनकाल में लोगों को डर-डरकर रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बीआरएस की सरकार को गरीबों को आम लोगों की फिक्र नहीं है। इस सरकार ने पिछले नौ सालों से गरीबों को राशनकार्ड तक नहीं दिये हैं। बीपीएल परिवारों के नाम पर कई मकान बनवाए, लेकिन गरीब परिवार आज भी मकान से महरूम है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को केसीआर की कठपुतली की तरह काम करने के बजाय लोक सेवक की तरह काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अत्याचारी शासन चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब कल्वकुंटला परिवार को अपने लिए भी जेल में कमरे तैयार करवाने चाहिए।

टॅग्स :Kishan Reddyतेलंगानाभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)Bharat Rashtra Samithi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम