लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के मेडिकल कॉलेजों में सीट ‘बेचने’ में संलिप्तता के आरोपों से हुर्रियत का इंकार

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:01 IST

Open in App

हुर्रियत कांफ्रेंस ने सोमवार को उन आरोपों से इंकार किया कि संगठन के नेता कश्मीर में आतंकवाद का वित्तपोषण करने के लिए पाकिस्तान के मेडिकल कॉलेजों में सीट ‘‘बेचने’’ में संलिप्त थे। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले हुर्रियत ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हुर्रियत कांफ्रेंस अधिकारियों द्वारा प्रिंट एवं अन्य मीडिया में किए जा रहे दुष्प्रचार को पूरी तरह खारिज करता है कि उसका नेतृत्व पाकिस्तान के मेडिकल एवं प्रौद्योगिकी कॉलेजों में धन के लिए कश्मीरी छात्रों को सीट ‘‘बेचता’’ था।’’ अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों के खिलाफ अवैध गतिविधियां (निवारक) कानून के तहत प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान के संस्थानों में एमबीबीएस सीट देने की जांच से पता चलता है कि कुछ संगठनों ने छात्रों से धन जुटाए जो हुर्रियत कांफ्रेंस का हिस्सा थे और इस धन का इस्तेमाल केंद्रशासित प्रदेश में आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण में किया गया। संगठन ने कहा कि वह कहना चाहता है कि ‘‘यह पूरी तरह निराधार है और इसकी पुष्टि उन छात्रों या अभिभावकों से की जा सकती है जिनकी उन्होंने अनुशंसा की है, उनमें से कई तो आर्थिक रूप से कमजोर तबके से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारतJKBOPEE 24 जनवरी को 50 MBBS सुपरन्यूमेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग करेगा आयोजित, CM उमर अब्दुल्ला का दावा- 'छात्रों के मसले सुलझाए गए'

भारतकश्मीर बनाम जम्मू में बदलते मुद्दे में राजनीति दल कूदने लगे, वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस के दाखिले का मुद्दा अब सांप्रदायिक हो चला

भारत"मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला": बेंगलुरु के डॉक्टर का हत्या के हफ़्तों बाद महिलाओं को संदेश

भारतPlane Crash: बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराया था विमान, कई एमबीबीएस छात्रों के मारे जाने की आशंका

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी