लाइव न्यूज़ :

HRD मंत्रालय के अधिकारियों ने डीयू VC से मुलाकात की, शिक्षकों से हड़ताल वापस लेने की अपील

By भाषा | Updated: January 16, 2020 02:39 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डीयूटीए) के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखने के लिए पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। शिक्षकों ने नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर पिछले महीने एक अनिश्चितकालीन हड़ताल और मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षक चार दिसम्बर से हड़ताल पर हैं।शिक्षकों की मांग है कि सभी तदर्थ शिक्षकों को स्थायी तौर पर सेवा में रखा जाए

 मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी से विश्वविद्यालय में भर्तियों के मामले को लेकर मुलाकात की और आंदोलनरत शिक्षकों से अपनी हड़ताल वापस लेने की अपील भी की। शिक्षक करीब एक महीने से हड़ताल पर हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षक चार दिसम्बर से हड़ताल पर हैं। इन शिक्षकों की मांग है कि सभी तदर्थ शिक्षकों को स्थायी तौर पर सेवा में रखा जाए और तदर्थ शिक्षकों के तौर पर उनके कार्यकाल को उनकी कुल सेवा के हिस्से के तौर पर माना जाए।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एचआरडी के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने त्यागी और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। संबंधित हितधारकों से अपील की जाती है कि अपना आंदोलन वापस ले लें और छात्रों के हित में संस्थानों व कालेजों के सामान्य संचालन के लिए काम करें।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि वे सभी कालेज और संस्थानों से पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि स्थायी रिक्तियों को भरने से पहले एक अंतरिम व्यवस्था के तहत पहले तदर्थ, अस्थायी, संविदा और गेस्ट फैकल्टी के तौर पर नियुक्तियां करें। साथ ही विश्वविद्यालय ने ईडब्ल्यूएस योजना के तहत फैकल्टी की अतिरिक्त जरूरत का मुद्दा यूजीसी के साथ उठाया है।’’

मंत्रालय ने पिछले महीने एक बार राहत की पेशकश की थी जिसके तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी तदर्थ शिक्षकों को स्थायी पदों के लिए साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने की इजाजत दी गई थी और दिल्ली विश्वविद्यालय से कहा गया था कि वह तदर्थ शिक्षकों को उनके पद पर काम करते रहने दे। विश्वविद्यालय को यह भी निर्देश दिया गया था कि वह तदर्थ शिक्षकों को उनके पदों पर तब तक काम करते रहने दे जब तक स्थायी पदों को भर नहीं दिया जाता।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पिछले महीने हुए निर्णयों को लागू करने के लिए उठाये जा रहे कदमों का जायजा लिया। विश्वविद्यालय शिक्षकों के पदोन्नति के प्रारूप को अंतिम रूप देगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय यूजीसी नियमों के अनुसार पूर्व की सेवा की गणना जारी रखेगा।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डीयूटीए) के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखने के लिए पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। शिक्षकों ने नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर पिछले महीने एक अनिश्चितकालीन हड़ताल और मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की थी। शिक्षकों ने साथ ही इस अवधि के दौरान यूजीसी और एचआरडी मंत्रालय तक विरोध मार्च किये हैं।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए