लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: होटल में मराठी गाना नहीं बजाने पर मैनेजर की हुई जमकर पिटाई, आरोप- मनसे नेता ने 'द टेस्ट ऑफ पंजाब' के स्टाफ को पीटा

By आजाद खान | Updated: November 24, 2022 20:31 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी शख्स बात करते हुए होटल के मैनेजर पर हाथ छोड़ देता है। यही नहीं आरोपी को पीड़ित के साथ थक्का-मुक्की भी करते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंवई में एक होटल मैनेजर की पिटाई वाला वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि मैनेजर की मनसे नेता ने पिटाई की है। इस पिटाई के पीछे का कारण होटल में मराठी गाना न चलना बताया जा रहा है।

मुंबई: नवी मुंबई के वाशी का एक घटना सामने आया है जहां पर महाराष्ट्र नवनिर्णाम सेना (MNS) के नेता द्वारा होटल के एक मैनेजर को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मनसे नेता को मैनेजर को पीटते हुए देखा गया है। 

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि होटल में मराठी गाना नहीं बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। हालांकि बाद में होटल के मालिक द्वारा घटना को लेकर बयान भी सामने आया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोग होटल के एक मैनेजर के साथ होटल में तर्क कर रहे है। इस बीच एक महिला को मराठी में कुछ बोलते हुए सुना जा रहा है जिस पर होटल के मैनेजर ने जवाब देते हुए कहा कि आपने ने पार्टी बुक नहीं कराई है, जिसने पार्टी बुक कराई है मैं उससे बात करूंगा। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया कि सफेद शर्ट पहने हुए एक शख्स फिर मैनेजर को अंगूली दिखाते हुए उसे मराठी में कुछ कहता है और इस पर दोनों के बीच बहस होती है। इसके बाद शख्स मैनेजर को एक जोर से थप्पड़ मारता है और फिर उसे पीटने लगता है। दावा किया जा रहा है यह शख्स मनसे नेता है और मराठी गाना नहीं चलने पर पीड़ित की पिटाई की गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना नवी मुंबई के वाशी के होटल 'द टेस्ट ऑफ पंजाब' में घटी है। दावा किया जा रहा है कि एक निजी कंपनी ने इस होटल में एक पार्टी बुक करवाया था, ऐसे में पार्टी के दौरान कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों ने मराठी गाना चलाने की गुजारिश की थी। 

बताया जा रहा है कि जब मैनेजर द्वारा कर्मचारियों की गुजारिश नहीं मानी गई और गाना नहीं बजाया गया तब होटल में मनसे के नेता और तर्का-तर्की शुरू हो गया था। ऐसे में बहस के दौरान मनसे नेता ने मैनेजर पर हाथ छोड़ दिया था जिसके बाद वहां मारपीट हुई है। 

खबर के मुताबिक, होटल के मालिक ने बाद में माफी मांगी थी और और मराठी गाना भी बजाया गया था। ऐसे में गाना नहीं बजाने के पीछे यह तर्क दिया गया था कि उनके पास मराठी गाने के सीडी नहीं थे।  

टॅग्स :महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनावायरल वीडियोNavi Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?