लाइव न्यूज़ :

असम के गोलाघाट में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 12 की मौत, 25 घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 3, 2024 09:59 IST

असम के गोलाघाट में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायल हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअसम के गोलाघाट में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की हुई मौत, 25 हुए जख्मीयह सड़क हादसा गोलाघाट जिले के डेरगांव के पास बालीजान इलाके में हुआपुलिस ने बताया कि सुबह में करीब 5 बजे बस-ट्रक के बीच हुए टक्कर के कारण यह हादसा हुआ

गोलाघाट:असम के गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार एक बस के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। 

पुलिस के मुताबिक यह सड़क हादसा गोलाघाट जिले के डेरगांव के पास बालीजान इलाके में हुआ। इस संबंध में गोलाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बस और ट्रक के बीच टक्कर बुधवार की सुबह में करीब 5 बजे हुआ।

पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने ने कहा, "दुर्घटना की शिकार हुई बस गोलाघाट जिले के कमरबंधा इलाके से तिलिंगा मंदिर की ओर जा रही थी। बालीजान इलाके में वह बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। ट्रक जोरहाट की ओर से विपरीत दिशा में आ रहा था।"

उन्होंने आगे कहा, "हादसे के बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और वहां से कुल 10 शवों को बरामद किया और उन्हें डेरगांव सीएचसी भेजा। हादसे में कुल 27 लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।''

खबरों के मुताबिक घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने कहा, "घटनास्थल और अस्पताल में पुलिस बल तैनात है। हमारी जांच जारी है और हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।" 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाअसमGuwahatiRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर