लाइव न्यूज़ :

'गुंडे-माफियाओं का हो रहा राम नाम सत्य, मांग रहे जान की भीख', बुलंदशहर में CM योगी का विपक्ष पर हमला

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2020 15:29 IST

सीएम योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चौधरी चरण सिंह ने जो सपना देखा था बीजेपी उसे पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जातिवाद नहीं विकास और राष्ट्रवाद का नारा ही चलेगा।  

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए रैलियों का दौर अब शुरू हो चुका है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए रैलियों का दौर अब शुरू हो चुका है। यहां बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'कहा कि अब यूपी में कैराना और कांधला नहीं बनने दिया जाएगा। कोई भी सचिन और गौरव बलिदान नहीं होगा। 

सीएम योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चौधरी चरण सिंह ने जो सपना देखा था बीजेपी उसे पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जातिवाद नहीं विकास और राष्ट्रवाद का नारा ही चलेगा। सीएम योगी ने कहा कि मां-बहनों की इज्जत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं, सचिन और गौरव बलिदान नहीं करेंगे। यूपी में कैराना और कांधला नहीं बनने देंगे। 

गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं: CM योगी 

उन्होंने कहा कि हर गुंडा-माफिया वहीं जाएगा जहां राम नाम सत्य के अलावा कोई नारा नहीं होता।' यूपी सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में गुंडे जान की भीख मांग रहे। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहे। गुंडों का सिर्फ एक ही पता है जहां राम नाम सत्य के अलावा कोई नारा नहीं होता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जातिवाद की राजनीति करने वालों को आइना दिखाएं। कैराना और मुजफ्फरनगर बनाने के लिए जातिवाद नहीं चलेगा। सचिन और गौरव को मरवाने के लिए जातिवाद नहीं चलेगा। राष्ट्रवाद चलेगा। भाषा, क्षेत्र और जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं लेकिन आप लोग न बंटे।

विपक्ष पर बोला हमला 

रैली के दौरान सीएम योगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में भर्तियां सिर्फ जाति विशेष के लिए निकाली जाती थीं। उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के न सिर्फ भर्तियां निकालीं, बल्कि पात्र लोगों को नौकरी भी दी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में जातिवाद नहीं सिर्फ विकास का नारा चलेगा। बीजेपी सभी के लिए काम कर रही है, पिछली सरकारों की तरह जातिवाद फैलाकर देश को कमजोर नहीं कर रही। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो