लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट मामले में अब होगी सीबीआई जांच, गृह मंत्रालय की ओर से मिली हरी झंडी

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 12, 2022 18:09 IST

हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पिछले महीने गोवा में निधन हो गया था और उनकी मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। इसी क्रम में अब गृह मंत्रालय ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के सोमवार को आदेश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिये।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किये जाने के बाद गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया।गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहा है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के सोमवार को आदेश दिए। समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इससे पहले गोवा सरकार ने कहा था कि वह मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप देगी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हत्या का मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपने को कहा।

43 वर्षीय फोगाट 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा में मृत पायी गई थीं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किये जाने के बाद गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहा है। 

सीबीआई डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है। हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा में मृत्यु हो गई थी और उनकी मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। इससे पहले दिन में सावंत ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की "बहुत अच्छी तरह से जांच" की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। 

उन्होंने कहा, "लेकिन हरियाणा के लोगों तथा सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।" गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :सोनाली फोगाटBharatiya Janata Partyगोवाप्रमोद सावंतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई