लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड ने मुझे तबाह कर दिया : कबीर बेदी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी का कहना है कि हॉलीवुड पहाड़ी पर बना एक प्रसिद्ध निशान है, अमेरिकी फिल्मों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक शब्द है और लाखों लोगों के लिए काल्पनिक दुनिया, लेकिन इसने उन्हें तबाह कर दिया।

हॉलीवुड का नाम लेते ही बेदी को विदेश में बनी अपनी कई फिल्मों और टेलीविजन सीरीज का याद आ जाती है, लेकिन उनका कहना है कि इससे वह अमेरिका में एक स्टार नहीं बन सके।

अभिनेता ने अपने संस्मरण 'स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल जर्नी ऑफ़ ए एक्टर’ में यह लिखा है।

बेदी ने अपने संस्मरण में लिखा, ''हॉलीवुड ने मुझे तबाह कर दिया, इटली और भारत ने मुझे फिर से जीवित किया। हॉलीवुड के बारे में सोचते ही मेरे दिमाग में क्या आता है? इस सवाल का जवाब है-हॉलीवुड पहाड़ी पर बना एक प्रसिद्ध निशान है, अमेरिकी फिल्मों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक शब्द है और लाखों लोगों के लिए काल्पनिक दुनिया। लेकिन यह केवल एक भ्रम है।’’

वेस्टलैंड द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक पाठकों को बेदी के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के उतार-चढ़ाव, शादी और तलाक सहित उनके प्रेम संबंधों के अलावा भारत, यूरोप और हॉलीवुड में फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में उनके रोमांचक दिनों के बारे में जानकारी देगी।

बेदी ने रोजर मूर के साथ फिल्म 'ऑक्टोपसी’, माइकल केन के साथ 'अशांति’, रॉडी मैकडोवाल के साथ 'द थीफ ऑफ बगदाद’ और केविन रेनॉल्ड्स द्वारा निर्देशित 'द बीस्ट ऑफ वॉर’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

पुस्तक में बेदी ने अपने दिल और आत्मा के करीब कुछ रोचक किस्सों का जिक्र किया है। बेदी ने कहा, ''वे अशांत समय की भावनात्मक कहानियां हैं। इसके अलावा वे एक अभिनेता के रूप में मेरी अशांत यात्रा की कहानी हैं।’’

पुस्तक की शुरुआत में बेदी ने बताया है कि कैसे उन्होंने प्रसिद्ध ब्रिटिश बैंड बीटल्स के सदस्यों का साक्षात्कार लेने के लिए अपना गृह नगर दिल्ली छोड़ा। बेदी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक फ्रीलांस रिपोर्टर के रूप में की थी। उन्होंने सात जुलाई 1966 को बीटल्स का विशेष साक्षात्कार लिया था। उस समय बेदी केवल 20 साल के थे।

बेदी ने इस पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की है। इस पुस्तक का विमोचन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल