लाइव न्यूज़ :

Rangbhari Ekadashi 2022: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी के मौके पर शुरू हुआ होली का जश्न, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 14, 2022 12:33 IST

मथुरा के शहर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी 2022 के अवसर पर होली का जश्न शुरू हो गया है। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा होली खेलने का वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देरंगभरी एकादशी 2022 के अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जश्न शुरू हो गया है। बांके बिहारी मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा होली खेलने का वीडियो सामने आया है।

Rangbhari Ekadashi 2022: मथुरा के शहर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी 2022 के अवसर पर होली का जश्न शुरू हो गया है। ऐसे में मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा होली खेलने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रद्धालु जमकर होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आज रंगभरी एकादशी है। भगवान शिव और माता पारवती की इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है। 

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता पार्वती से जब भगवान शिव का विवाह हुआ तो भगवान शिव माता पार्वती को फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि को पहली बार अपनी नगरी काशी लेकर आए थे। तब दोनों का रंग गुलाल से उनके गणों और भक्तों ने स्वागत किया था। इस वजह से इसे रंगभरी एकादशी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ की पवित्र नगरी वाराणसी में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

आमलकी एकादशी मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ - 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 21 मिनट सेएकादशी तिथि समाप्त - 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट परव्रत का पारण - 15 मार्च को सुबह 06.31 मिनट से सुबह 08.55 मिनट तक 

रंगभरी एकादशी पर इस बार बनेंगे खास योग

इस बार रंगभरी एकादशी 2022 के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में ये इसे और भी शुभ बना रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर रात 10 बजकर 08 मिनट तक चलेगा। वहीं रात 10 बजकर 08 मिनट तक रंगभरी एकादशी में पुष्य नक्षत्र रहेगा।

टॅग्स :होलीVrindavanमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन