लाइव न्यूज़ :

'मातोश्री' में 'हनुमान चालीसा' के पाठ पर पलटवार करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, "लाउडस्पीकर से तो महंगाई पर चर्चा होनी चाहिए"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2022 21:22 IST

महाराष्ट्र के विदर्भ से चुनकर आने वाले निर्दलीय विधायक रवि राणा ने व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सलाह दी कि अगर वो बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भूल गये हैं तो अपने आवास मातोश्री पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं ताकि उन्हें बाला साहेब के विचार फिर से याद आ जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे द्वारा लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा के पाठ का मामला महाराष्ट्र में गरमाता जा रहा हैविधायक रवि राणा ने मातोश्री में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ करवाने की मांग की हैआदित्य ठाकरे ने कहा कि लाउडस्पीकर से बढ़ती हुई महंगाई पर चर्चा होनी चाहिए

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों के अजान के विरोध में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा के पाठ का मामला अब सूबे कि सियासत में गरमाता जा रहा है।

इस मामले को लेकर उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे और निर्दलीय एमएलए रवि राणा के बीच शुक्रवार को तगड़ी बहस हो गई। दरअसल निर्दलीय विधायक रवि राणा ने इस मामले में व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सलाह दी कि वो अपने आवास मातोश्री पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं।

जिसके बाद पलटवार करते हुए  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो आओ लाउडस्पीकर से महंगाई पर चर्चा करा लें।

महाराष्ट्र की सियासत में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा की एंट्री दरअसल उस समय हुई जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए घोषणा कर दी की आगामी 3 मई तक अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरते हैं तो उसकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार राज्य में अब तक तो विपक्षी दल भाजपा से ही जूझ रही थी लेकिन अब राज ठाकरे की इस चेतावनी से उद्धव सरकार की परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

अब निर्दलीय विधायक रवि राणा के इस बयान से कि मुख्यमंत्री ठाकरे अपने निजी आवास 'मातोश्री' में हनुमान चालीसा का पाठ करवाये, शिवसेना ने खासी नाराजगी जाहिर की है।

महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्र विदर्भ से निर्दलीय चुनकर आने वाले विधायक रवि राणा विपक्षी दल भाजपा के करीबी बताए जा रहे हैं। राणा ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री ठाकरे अपने आवास 'मातोश्री' में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजवाने में असफल रहते हैं तो वो खुद मातोश्री के बाहर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे।

विधायक रवि राणा ने कहा, ''यदि उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के विचारों को भूल गये हैं तो हनुमान चालीसा उन्हें बाला साहेब के विचारों को याद करने में मदद कर सकता है। इसलिए उन्हें हनुमान जयंती के दिन कल मातोश्री में हनुमान चालीसा का पाठ रखना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।"

विधायक राणा के इस बात से आक्रोशिक शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने रवि राणा पर हमला करते हुए कहा, ''हम शिव सैनिक अभी भी जीवित हैं। अगर वो मातोश्री आने की हिम्मत करते हैं तो फिर वो देख लेंगे कि शिव सैनिक किस चीज से बने होते हैं।'' 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबईराज ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत