लाइव न्यूज़ :

महेश्वर में होगा इतिहास, अहिल्याबाई को समर्पित 'डेस्टिनेशन कैबिनेट'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 15:54 IST

मुख्यमंत्री महेश्वर घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे और अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही, मंत्रिमंडल के सदस्य अहिल्याबाई के महल का भी अवलोकन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महेश्वर में 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' का आयोजन किया जाएगामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लक्ष्य के अनुरूप है

इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महेश्वर में 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लक्ष्य के अनुरूप है।

शुक्रवार को महेश्वर में पूरा मंत्रिमंडल एकत्र होगा। मुख्यमंत्री महेश्वर घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे और अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही, मंत्रिमंडल के सदस्य अहिल्याबाई के महल का भी अवलोकन करेंगे।

यह आयोजन सिर्फ एक बैठक नहीं बल्कि अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों को याद करने का अवसर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह प्रेरणादायी है। राज्य सरकार उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस आयोजन में महेश्वर को सजाया जाएगा और मुख्यमंत्री महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से भी बातचीत करेंगे। यह आयोजन न सिर्फ महेश्वर के पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों को भी युवा पीढ़ी के सामने लाएगा।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो