लाइव न्यूज़ :

28 जनवरी का इतिहास: पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारों की सुनाई गई थी मौत की सजा, लाला लाजपत राय का जन्म

By भाषा | Updated: January 28, 2020 11:06 IST

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देघड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलूर में आधारशिला रखी गई।देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।

28 जनवरी का दिन दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास में दर्ज है। 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था।

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

- 1813 : ब्रिटेन के मशहूर लेखक जेन आस्टन के रोमांटिक उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का पहली बार प्रकाशन हुआ। इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है। - 1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरूआत।- 1865 : लाला लाजपत राय का जन्म।- 1898 : सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन।- 1900 : जरनल के. एम. करिअप्पा का जन्म, जो देश के पहले गवर्नर बने।- 1933 : चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए ‘पाकिस्तान’ नाम सुझाया।- 1961 : घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलूर में आधारशिला रखी गई।- 1980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।- 1986 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत।- 1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।- 2002 : खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा। विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत। 

टॅग्स :अमेरिकाहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?